पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर को ''गदर'' के डायरेक्टर ने बताया ''तारा सिंह का फीमेल वर्जन'', कहा- उनका स्वागत होना चाहिए

7/14/2023 5:50:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्यार लोगों से क्या नहीं करवा देता। अपना प्यार पाने के लिए लोग हर हद से गुजर जाते हैं। ऐसी ही मिसाल पेश की है पाकिस्तान की सीमा हैदर ने, जो प्यार को पाने के लिए अपने पति, मुल्क और घर को छोड़ जान दांव पर लगा भारत आ गई। सीमा की कहानी गदर फिल्म की याद दिलाती है, जिसमें तारा सिंह हर मुश्किल मोल लेते हुए पत्नी और बच्चे के लिए पाकिस्तान गए थे। अब हाल ही में 'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सीमा हैदर के बारे में बात की।  उन्होंने कहा कि वह सीमा को गदर का तारा सिंह मानते हैं।

 

हाल ही में मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा सीमा की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत बहादुर है। वह अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आ गई। वहीं उस लड़के ने बच्चों के साथ सीमा को स्वीकार कर लिया। वो प्यार के लिए इतना लंबा सफर तय करके आई है उसका यहां स्वागत होना चाहिए।


अनिल शर्मा ने सीमा को फीमेल तारा सिंह बताया और कहा- मैं उस लड़की को तारा सिंह का फीमेल वर्जन कहूंगा। उसमें इतनी हिम्मत की थी वह किसी की परवाह किए बिना यहां आईं। ये आसान नहीं है। उन्हें फिल्म देखकर प्यार नहीं हुआ होगा मगर फिल्म देखने के बाद तारा सिंह से उन्हें हिम्मत मिली होगी। अगर ये कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं।


कौन हैं सीमा हैदर
बता दें, भारत निवासी सचिन के प्यार में पागल सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं थी। सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी से हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। उसी साल दोनों मार्च में नेपाल में मिले थे और वहां शादी कर ली थी। फिर वह अपने देश लौट गईं थीं। अब सीमा 13 मई को नेपाल के रास्ते सचिन के पास भारत आईं और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

Content Writer

suman prajapati