देर रात अर्जुन के बिना डिनर करने पहुंची गैब्रिएला, कूल अंदाज में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

6/26/2019 10:43:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। आए दिन कपल को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। अक्सर अर्जुन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ नजर आते हैं लेकिन इस बार वो बॉयफ्रेंड के बिना अकेले ही नजर आईं। इसी बीच बीती रात गैब्रिएला को कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

इस दौरान गैब्रिएला व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक श्रग और लोअर में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ खुले बाल और नो-मेकअप लुक में वो काफी क्यूट लग रही हैं।

पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए। लेटेस्ट तस्वीरों में भी उनके चेहरे पर साफ स्माइल दिख रही है।

इस दौरान गैब्रिएला के हाथों में लैपटॉप नजर आया। उन्होंने मीडिया को रुककर पोज दिए। स्टाइलिश आउटफिट में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी फ्रेंड भी नजर आ रही हैं।

तीसरी बार पिता बनने जा रहे अर्जुन ने बीते दिनों गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर गैब्रिएला संग तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज फैंस को दी थी। 

बता दें कि अर्जुन पिछले कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी। अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी। तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गईं। अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

अर्जुन और मेहर 25 जुलाई 2018 को अलग हो गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। दोनों करीब 19 साल तक शादी के बंधन में रहे। खबरें है कि अर्जुन और गैब्रिएला जल्द ही एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई करने वाले हैं।

 

Neha