आखिर क्यों बिग बी ने अपने घर बुलाई पुलिस, जानिए क्या है माजरा

8/28/2017 6:31:37 PM

मुंबई: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोयीज के कर्मचारी की हड़ताल 13वें दिन भी जारी है। इसकी वजह उनकी कम सैलेरी और 8 घंटे से भी ज्यादा की शिफ्ट है। बता दें 15 अगस्त की आधी रात से FWICE ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। इस मामले में करीब 200 लोग अमिताभ से मिलने उनके बंगले ‘जलसा’ भी पहुंचे। वहीं पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम को उनके घर के नीचे ही हिरासत में ले लिया। दरअसल संजय फिल्म सैट पर काम करने वाले मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में अमिताभ के घर के आगे प्रदर्शन करने वाले थे। निरुपम चाहते थे कि मजदूरों की मांग पूरी नहीं होने तक अमिताभ भी शूटिंग ना करें। 


वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक इसके लिए संजय निरुपम ने पुलिस से इजाजत नहीं ली थी और जहां वो प्रदर्शन करना चाहते थे वहां धारा 144 लागू थी। पुलिस के मुताबिक संजय निरुपम को 149 के तहत नोटिस दी गई थी और उन्हें बताया गया था कि अगर वो जबरदस्ती करेंगे तो गिरफ्तारी होगी। वहीं संजय के मुताबिक पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया। गौरतलब है कि अमितभा को इस बात की जानकारी थी कि सिने  इम्पलोयीज अपना मेमोरेंडम सीधे उन्हें देना चाहते हैं लेकिन वहां तैनात पुलिस का कहना है कि मेमोरेंडम उनको दिया जाए और वो उसे अमिताभ को देंगे। बता दें मुंबई में फिल्म उद्योग में काम करने वाले मजदूर वेतन बढ़ोतरी और दूसरी सुविधाओं की मांग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। मजदूरों के आंदोलन की वजह से फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘पद्मावती’, शाहरुख की एक आगामी फिल्म और जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ के शूट में दिक्कत हो रही है।