कांपते हाथों और नम आंखों से मां ने बेटे सिद्धार्थ को दी मुखाग्नि, देखकर फट गया हर किसी का कलेजा

9/3/2021 4:45:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। हाल ही में उनका ओशिवारा शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के अलावा सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने टीवी जगत के कई स्टार्स पहुंचे, लेकिन उस वक्त सब का कलेजा फट गया, जब सिद्धार्थ की मां ने बेटे को अपने हाथों से मुखग्नि दी। 



सिद्धार्थ के निधन से उनके करीबियों को बेहद गहरा सदमा लगा है। उनकी दोस्त शहनाज गिल बिल्कुल बेसुध है और निशब्द हैं। वहीं सिद्धार्थ की मां और बहन की हालत भी देखी नहीं जा रही।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by biggbossunseen (@_biggboss_unseen)

 

रीता शुक्ला ने कांपते हाथों और नम आंखों से दिल पर पत्थर रख कर अपने बेटे के पार्थिव शरीर को मुखग्नि दी।

 



सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज से संपन्न हुआ।


बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। निधन वाली रात उन्होंने अपनी मां के हाथों से पानी पिया था और फिर हमेशा के लिए सो गए। उनके निधन से आज हर कोई सदमे में है।

 

Content Writer

suman prajapati