फुकरे 3 की शूटिंग हुई खत्म, फिल्म के निर्देशक मृगदीप लांबा ने शेयर किया एक थैंक्यू नोट

6/21/2022 5:16:35 PM

नई दिल्ली। फुकरे अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग और असाधारण स्टोरी की वजह से इस जमाने की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट ने लोगों के दिलों पर राज किया है, वहीं अब निर्देशक ने इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग भी खत्म कर दी है।

 

हाल ही में फुकरे 3 के निर्देशक मृगदीप लांबा ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने केक की तस्वीरें भी शेयर की जो उनके सेलिब्रेशन को मार्क करती है। अपने इस पोस्ट के साथ फिल्म के निर्देशन मृगदीप लांबा ने कैप्शन में लिखा, 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mrig Lamba (@mriglamba)

 

"इट्स अ रैप #fukrey3
थैंक्यू #teamfukrey3🙏🏼🤗
आप लोग कमाल थे। आप में से हर एक फुक फुक फुक फुक
शूट का पागलपन ज़रूर मिस करेंगे
ओके बाय"

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

 

इसका एलान करते हुए, प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया है, "इट्स टाइम टू रैप अप #Fukrey3। हमारे कैम्पा की बोतलों को टोस्ट के लिए ऊपर उठाएं।" फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News