1.42 लाख में नीलाम हुईं सलमान खान की ''जीने के हैं चार दिन'' वाली टॉवल, इन स्टार्स के समान की भी लाखों-करोड़ों में लगी बोली

9/4/2021 12:37:35 PM

मुंंबई: बी-टाउन स्टार्स की की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, इसमें तो कोई शक नहीं। उनके फैंस अपने चहेते स्टार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। बात अगर उनके इस्तेमाल की गई चीजों की पाने की हो तो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। इसी कारण कभी सलमान खान का टावल तो कभी  माधुरी दीक्षित के लहंगे के लिए लोग लाखों और करोड़ों की कीमत चुकाने को भी तैयार होते हैं।


1.42 लाख में बिका सलमान का टाॅवल


फिल्म 'मुझसे शादी करोगे' के साॅन्ग 'जीने के हैं चार दिन' में सलमान खान ने जो तौलिया इस्तेमाल किया था, उस टॉवल को किसी ने 1.42 लाख में खरीद लिया है। इससे मिलने वाली कीमत को चैरिटी में दिया जाएगा।

शम्मी कपूर
 

दिवंगत एक्टर अपने अलग अंदाज की वजह से बहुत मशहूर हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘जंगली’ में उनका पहना हुआ स्कार्फ 1,56,000 में नीलाम हुआ था।



60 लाख में बिका आमिर खान का बैट


फिल्म 'लगान' में आमिर खान ने जिस बल्ले से बैटिंग की थी उसे बाद में नीलाम किया गया था। ये एक लाख 60 लाख में बिका था। इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया गया था।
 

 15 लाख का बिका अक्षय कुमार का सूट

 

अक्षय कुमाकी फिल्म ओ माई गॉड काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जो सूट पहना था वह 15 लाख रुपए में नीलाम हुआ था।


2,50,000 रुपए में बिकी प्रियंका की हील्स
 

प्रियंका चोपड़ा ने यूनीसेफ सेव गर्ल कैंपेन के लिए प्रियंका ने अपने हॉट पिंक हील्स को नीलाम किया था।इसकी नीलामी 2,50,000 रुपये में हुई थी, जिसे उन्होंने इस कैंपेन के लिए दान कर दिया।

3 करोड़ में बिका माधुरी का लंहगा

फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी का गाना ‘मार डाला’ बहुत फेमस हुआ था। इस गाने में माधुरी की एक्टिंग तो दमदार थी ही साथ ही उनके लहंगे के भी खूब चर्चे हुए। इस लहंगे को जब नीलाम किया गया तो उसकी बोली 3 करोड़ रुपये लगी थी।

Content Writer

Smita Sharma