Year Ender 2023: परिणीति-राघव से लेकर कियारा-सिद्धार्थ तक, इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स

12/23/2023 5:28:26 PM

नई दिल्ली। जिंदगी का एक और साल खत्म होने को है और हम नए साल की दहलीज पर खड़े हैं। बॉलीवुड के लिए भी यह साल कई मायनों में बेहद स्पेशल रहा। कुछ सेलेब्स ने अपने करियर में ऊंची छलांग लगाई, तो किसी ने अपने घर नन्हें से मेहमान का स्वागत किया। कई सेलेब्स अपने प्यार के साथ हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में भी बंध गए। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपने हमसफर संग जीवन की एक नई शुरुआत की। इन स्टार्स में कियारा-सिद्धार्थ से लेकर परिणीति-राघव और साउथ स्टार वरुण तेज भी शामिल हुए हैं। आइए 2023 की शादियों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

 

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
इस साल बॉलीवुड एक्टर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शाही तौर-तरीकों से शादी रचाई। सिड-कियारा की शादी की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस ने भी बेतहाशा प्यार लुटाया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

आथिया शेट्टी- केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। एक्ट्रेस 23 जनवरी को मुबंई के खंडाला में क्रिकेटर केएल राहुल की दुल्हनिया बनी। इस शादी में केवल घर-परिवार के करीबी दोस्त और मेहमान ही शामिल हुए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी साल साल अपने पिया के रंग में रंग गई। एक्ट्रेस ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में आप सांसद राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए। इस ग्रैंड शादी में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parineetichopra

स्वरा भास्कर-फहाद अहमद
स्वरा भास्कर भी इस साल शादी के बंधन में बंध गई। एक्ट्रेस ने सपा नेता फहाद अहमद संग पहले कोर्ट मैरिज की। बाद में पूरे रिति-रिवाज से शादी रचाई। कपल ने पहले कोर्ट में अपने सभी दस्तावेज सब्मिट किए, फिर 16 फरवरी को दोनों ने बड़े ही धूमधाम से एक-दूसरे संग शादी कर ली। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

वरुण तेज- लावण्या त्रिपाठी
साउथ स्टार वरुण तेज ने भी इस साल अपने प्यार के साथ डेस्टिनेशनल वेडिंग की। 1 नवंबर को वह लावण्या त्रिपाठी संग सात फेरों के बंधन में बंध गए। कपल ने इटली के टस्कनी में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। इस शादी में राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई बड़े साउथ स्टार शामिल हुए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

रणदीप हुड्डा- लिन लैशराम
47 साल के रणदीप हुड्डा ने भी इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी रचा ली है। एक्टर ने मणिपुर में मैतेई रस्मों और रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की, जिसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

शिवालिका ओबरॉय-अभिषेक पाठक
9 फरवरी को शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म निर्देशक अभिषेक पाठक को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लिया। कपल ने गोवा में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। 

मुक्ति मोहन- कुणाल ठाकुर
मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने इस साल कुणाल ठाकुर संग शादी कर ली है। जयमाला से लेकर कपल की मंडप की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukti Mohan (@muktimohan)

Content Editor

Varsha Yadav