आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना तक, महामारी में मदद के लिए आगे आईं ये अभिनेत्रियां!

6/3/2021 9:49:25 AM

नई दिल्ली। कोविड -19 की विनाशकारी दूसरी लहर में, कई हस्तियां अपने तरीके से जनता की मदद करने के लिए आगे आई हैं। कुछ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के लिए किया है, जबकि अन्य ने कुछ उल्लेखनीय फाउंडेशन्स में मदद का हाथ बढ़ाया है और लोगों से उन्हें दान करने का आग्रह कर रहे हैं।

हाल ही में, रश्मिका मंदाना ने #SpreadingHope नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसमें वह कोविड हीरोज और एनजीओ की कहानियों को आगे लाएंगे जो इन निराशाजनक समय में आशा की किरण देते हुए लोगों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करावा रहे हैं। सकारात्मक वाइब्स फैलाने के उद्देश्य से वह पूरे देश से कोविड हीरोज की कहानियां साझा कर रही हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

आलिया भट्ट भी महामारी के दौरान कोविड -19 के बारे में उपयोगी जानकारी फैलाने के लिए अपने मंच का सक्रिय रूप से उपयोग कर रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया स्पेस का उपयोग इस कठिन वक्त में लोगों से मदद के रूप में फण्डरेजर में दान करने के लिए कर रही है। अभिनेत्री जरूरतमंद लोगों के लिए कोलकाता, गुजरात, मुंबई और बेंगलुरु के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबरों के साथ कुछ महत्वपूर्ण पोस्ट साझा करती रही हैं। उन्होंने हाल ही में कोविड -19 टीकों से जुड़े मिथ को दूर करने और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 5-एपिसोड की पॉडकास्ट श्रृंखला की भी घोषणा की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

कई अन्य अभिनेता भी इस कठिन समय में कम्युनिटी की मदद करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।  जैसा कि देश में महामारी की दूसरी लहर जारी है, कई मशहूर हस्तियों ने मदद के लिए कदम बढ़ाया है।  जबकि उनमें से कुछ सोशल मीडिया पर एसओएस मैसेज बढ़ाने में व्यस्त हैं, सोनू सूद जैसे कुछ लोग लगातार मैदान पर डटे हुए हैं, जो सीधे संकट से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Chandan


Recommended News

Related News