आदित्य सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में मां का रो-रोकर बुरा हाल, दोस्तों ने नम आंखों से दी एक्टर को आखिरी विदाई

5/24/2023 12:22:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत का बीते सोमवार निधन हो गया। 32 वर्षीय एक्टर की अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया। वहीं, आदित्य की मौत से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते मंगलवार उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर को आखिरी विदाई देते वक्त उनकी मां उषा राजपूत बदहवास नजर आईं। अन्य कई स्टार्स भी आदित्य को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

 

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद आदित्य सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए उनका परिवार दिल्ली से मुंबई पहुंचा। बेटे को आखिरी विदाई देते समय उनकी मां ऊषा की हालत देखे नहीं देखी जा रही थी। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। 

 

इसके अलावा आदित्य के अंतिम संस्कार में राजीव अदातिया, अशोक पंडित, रोहित वर्मा, हर्ष राजपूत सहित कई सेलेब्स भी पहुंचे। 

 

बता दें कि 32 साल के आदित्य सिंह राजपूत की बॉडी बाथरूम में मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है। हालांकि उनके दोस्तों का कहना है कि आदित्य की मौत बाथरूम में गिरकर हुई है। 
 

Content Writer

suman prajapati