फ्रांसीसी एक्टर गैस्पर्ड उलील का निधन, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस

1/20/2022 8:47:44 AM

मुंबई. फ्रांसीसी एक्टर गैस्पर्ड उलील का दुर्घटना के कारण निधन हो गया है। एक्टर ने 37 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गैस्पर्ड 'हैनिबल राइजिंग' हैनिबल लेक्टर की भूमिका के लिए जाने जाते थे। एक्टर की मौत ने सब को हिला कर रख दिया है। गैस्पर्ड उलील जल्दी ही मार्वल की अपकमिंग सीरीज 'मून नाइट' में भी नजर आने वाले थे।

PunjabKesari
गैस्पर्ड उलील का नाम फ्रेंच सिनेमा के उम्दा एक्टर्स में शुमार था। गैस्पर्ड उलील ने कई फिल्मों में अपना हुनर दिखाया था और लोगों का दिल जीता था। फ्रांसीसी एक्टर जीन डुजार्डिन ने इंस्टाग्राम पर एक टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ गैस्पर्ड के निधन की खबर शेयर की। इस खबर के सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और खबर को फेक न्यूज मानने लगे, लेकिन उसके बाद गैस्पर्ड के परिजनों ने भी एक्टर के निधन की पुष्टि की।

PunjabKesari
फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- "गैस्पार्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को पागलपन से प्यार करते थे। यह भारी मन के साथ है कि हम उनके सबसे खूबसूरत प्रदर्शनों को फिर से देखेंगे। हमने एक फ्रांसीसी एक्टर को खो दिया है।"

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News