फ्रीडा पिंटो ने बाॅयफ्रेंड काॅरी ट्रान संग की सीक्रेट मैरिज, जल्द एक्ट्रेस के घर गूंजेगी पहले बच्चे की किलकारी

10/22/2021 3:07:16 PM

मुंबई: एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं।  इसी बीच एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड कोरी ट्राॅन  संग सीक्रेट मैरिज रचाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। कपल ने  कैलिफोर्निया के अनाहेम स्थित होंडा सेंटर में हुई थी। इस फंक्शन में दोनों के साथ कुछ दोस्त शामिल हुए।

लुक की बात करें तो फ्रीडा व्हाइट गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कोरी ट्राॅन ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों लिप लाॅक करते दिख रहे हैं। फ्रीडा और कोरी ट्राॅन की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

कपल 1 साल पहले ही शादी के बंधन में बंध चुका है पर इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। फ्रीडा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा-'हां हां, यह सच है। एक साल पहले मैंने अपने सपनों के इस खूबसूरत आदमी से शादी की थी। नहीं, हम इसे सीक्रेट नहीं रख रहे थे।

हम बस जीवन का आनंद ले रहे थे और जिसने भी पूछा, हमने खुशी-खुशी इस खबर को साझा किया। कॉरी ट्रॉन और मैं योजना की सही मात्रा के साथ सहजता को संतुलित करने में इतना विश्वास करते हैं। होंडा सेंटर का अब हमारे जीवन में एक नया अर्थ है।'


फ्रीडा ने जून महीने में कोरी ट्राॅन  के साथ फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी ट्रैन आने वाला है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

काम की बात करें तो फ्रीडा मॉडलिंग और एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी मां की वजह से आई हैं। साल 2007 में एक एजेंसी ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए फ्रीडा का ऑडिशन लिया था जिसमें वह सेलेक्ट हो गई थीं। फिल्म में उनके साथ  देव पटेल लीड रोल में थे। फ्रीडा ने इस फिल्म से सबका दिल जीत लिया था। वहीं कोरी ट्राॅन फोटोग्राफर हैं। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma