First Picture: मां बनीं ''Slumdog Millionaire'' फेम फ्रीडा पिंटो, घर गूंजी नन्हें शाहजादे की किलकारी

11/22/2021 12:11:25 PM

मुंबई: 'स्लमडॉग मिलेनियर' एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। फ्रीडा पिंटो और उनके पति कॉरी ट्रान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। फ्रीडा पिंटो ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। फ्रीडा ने पति कॉरी ट्रान के बर्थडे पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।इसके साथ ही फ्रीडा पिंटो ने अपने लाडले की पहली झलक दिखाई।

PunjabKesari

फ्रीडा ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने लाडले को सीने से लगाए दिख रही हैं। तस्वीर में उनके लाडले का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फ्रीडा ने न्यूबाॅर्न बेबी के फेस पर इमोजी लगाई है।

PunjabKesari

 

वहीं दूसरी तस्वीर में  न्यूबाॅर्न बेबी पापा के पेट पर सोया दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ फ्रीडा ने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम रूमी रे रखा है। 

PunjabKesari

उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो डैडा कोरी! मैं आपको अपने पति, दोस्त और जीवन में साथी के रूप में मनाती हूं। आपको सिर्फ डैड नहीं बल्कि सुपर-डैड बनते देखना मुझे इतना इमोशनल और मुझे खुशी से भर देता है। यह नींद से वंचित मां को भी एक विराम देता है और आपको पता नहीं है कि मैं इसकी कितनी सराहना करता हूं! पागलों की तरह आपसे प्यार करता हूं। रूमी-रे तुम एक भाग्यशाली लड़के हो!'

PunjabKesari

कॉरी ट्रान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा-'सर्वश्रेष्ठ बर्थडे गिफ्ट  जो आप कभी भी मांग सकते हैं। हमारे प्यारे लड़के के लिए धन्यवाद। मैं हर दिन अधिक से अधिक आप पर विस्मय में हूं। रूमी रे को जन्म देते हुए आपको देखना वास्तव में एक चमत्कार था, आप एक योद्धा हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

 

फ्रीडा और कॉरी ने कोरोना काल के दौरान सीक्रेट मैरिज की थी।   कपल ने  कैलिफोर्निया के अनाहेम स्थित होंडा सेंटर में हुई थी। इस फंक्शन में दोनों के साथ कुछ दोस्त शामिल हुए। हालांकि शादी का खुलासा उन्होंने अक्टूबर में किया था। फ्रीडा ने जून महीने में कोरी ट्राॅन  के साथ फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी।  फ्रीडा ने साल 2019 में कॉरी से सगाई कर ली थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

काम की बात करें तो फ्रीडा मॉडलिंग और एक्टिंग इंडस्ट्री में अपनी मां की वजह से आई हैं। साल 2007 में एक एजेंसी ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए फ्रीडा का ऑडिशन लिया था जिसमें वह सेलेक्ट हो गई थीं। फिल्म में उनके साथ देव पटेल लीड रोल में थे। इस फिल्म से फ्रीडा ने  सबका दिल जीत लिया था। वहीं कॉरी  एक फोटोग्राफर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News