एक्टर विशाल के साथ हुआ 45 लाख का फ्रॉड, कंपनी की महिला कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज
7/4/2020 11:01:32 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. साइबर क्राइम की खबरों के बीच साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विशाल के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खबर है कि विशाल की कंपनी विशाल फिल्म फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला ने उनके साथ 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इस मामले में उस महिला के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बता दें राम्या नाम की यह महिला विशाल की कंपनी में अकाउंटेंट थी। जब कंपनी का ऑडिट हुआ तब यह बात पता चली कि टीडीएस के सभी डॉक्यूमेंट्स फर्जी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला 6 साल से विशाल की कंपनी में काम कर रही थी और इनकम टैक्स का पैसा जमा करने की जगह अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर रही थी।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब विशाल की कंपनी के पास जब टीडीएस जमा न करने की जानकारी पहुंची। तब इस महिला कर्मचारी की धोखाधड़ी हाथ लगी।
काम की बात करें तो विशाल की अपकमिंग फिल्में 'चक्र' और 'थुप्परिवालन 2' है। बीते दिनों फिल्म 'चक्र' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। चक्र में विशाल के साथ श्रद्धा श्रीनाथ, रेजिना कसेन्ड्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।