''फोर मोर शॉट्स प्लीज'' फेम मानवी गागरू ने कुमार वरुण संग रचाई शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

2/23/2023 4:18:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' और 'ट्रिपलिंग' जैसी वेब सीरीज में नजर आईं एक्ट्रेस मानवी गागरू ने फैंस को सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने मंगेतर कुमार वरुण संग गुपचुप शादी रचा ली है, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर कर किया है। वरुण संग सात जन्मों के बंधन में बंधी मानवी को सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

मानवी गागरू ने 23 फरवरी को कुमार वरुण संग कोर्ट मैरिज की है। शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में आज 23-02-2023 तारीख पर हमने इसे इस तरह से ऑफिशियल बना दिया। एक साथ शुरू हुई हमारी इस जर्नी के लिए हमें आशीर्वाद दें।'

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मानवी अपनी शादी के इस खास मौके पर रेड कलर की साड़ी पहन खूबसूरत दुल्हन बनीं। गोल्डन नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और मेहंदी उनके लुक को चार-चांद लगा रही है। वहीं, वरुण ऑफ-वाइट शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लगे। तस्वीरों में कपल गले में वरमाला पहने नजर आ रहा है और कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करते नजर आ रहे है।  


बता दें, मानवी गागरू ने लोहड़ी के खास मौके (13 जनवरी, 2023) पर वरुण संग सगाई की थी। इस बात की पुष्टि उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए की थी। वहीं अब कपल कोर्ट मैरिज कर हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया है।

 

मानवी गागरू ने वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' और ट्रिपलिंग के अलावा आयुष्मान खुराना स्टारर उजड़ा चमन और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके पति कुमार वरुण पेशे से एक कॉमेडियन और राइटर हैं। उन्हें All India Bakchod के कॉमेडी स्कैच के लिए जाना जाता है।  

Content Writer

suman prajapati