मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारियों ने कंगना को भेजा नोटिस, कहा-''माफी मांगो या 50 लाख का जुर्माना दो''

9/8/2020 11:12:15 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही काफी कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई ड्रग्स कनेक्शन का भी भांडा फोड़ा है। इतना ही नहीं सुशांत केस में ठीक से जांच कपने को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस और शिवसेन को भी आड़े हाथ लिया।

कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर एफआईआर करने की मांग की गई है। शिकायत शिवसेना के आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में में दर्ज कराई।

वहीं अब कंगना को मुंबई पुलिस के खिलाफ अपने ट्वीट के बारे में पूर्व-मुंबई पुलिस अधिकारियों द्वारा नोटिस भी मिला। नोटिस में कंगना से माफी की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि  कंगना को अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए और उन्हें मुंबई पुलिस को 50 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। इससे पहले बीएमसी ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस के पाली हिल में मौजूद ऑफिस पर छापा मारा था। 

बता दें कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच काफी तीखी बयान बाजी हो रही हैं। संजय राउत ने एक्ट्रेस को हरामखोर लड़की तक कह दिया थी। यहां तक की उनको मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद  केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी।

Smita Sharma