मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में एक्टर साहिल खान को बताया जिम्मेदार

9/16/2021 10:02:06 AM

मुंबई: मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल को लेकर हाल ही बड़ी खबर सामने आई है। मनोज पाटिल ने मुंबई में खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि मनोज पाटिल ने खुदकुशी की कोशिश से पहले पुलिस के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा।

इस नोट में उन्होंने एक्टर और इंफ्लुएंसर साहिल खान पर कई इल्जाम लगाए और अपने सुसाइड का जिम्मदार बताया। ये सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है।

इस सुसाइड नोट में मनोज ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही मनोज ने सोशल मीडिया पर ऑडियो पोस्ट किया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने गोलियां खाई थी। मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में दाखिल हैं और उनकी हालत स्थिर है।


 

 

 

Content Writer

Smita Sharma