फार्महाउस के पूर्व मैनेजर का खुलासा ''सुशांत के पैसों पर पार्टी किया करती थीं रिया चक्रवर्ती''

9/18/2020 2:14:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद इस केस में नया ही मोड़ सामने आया है। सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक समेत 17 लोग एनसीबी की हिरासत में है। अब हाल ही में सुशांत के फार्महाउस के पूर्व मैनेजर रईस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। 


रईस ने मीडिया से बातचीत के दौरान  बताया कि रिया सुशांत को कुछ हद तक अपने वश में करने में लगी थी। सैमुअल मिरांडा भी रिया की बातें माना करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि रिया का परिवार सुशांत के पैसों पर फार्महाउस में पार्टी किया करता था।


रईस ने खुलासा किया कि जिस घर में सुशांत की मौत हुई वो रिया को बिलकुल पसंद नहीं था। इस बात को रिया और सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी के बीच लड़ाई भी हुई थी। रिया सुशांत के साथ जासूसी करती किया करती थी और श्रुति से छिपाया करती थी। रिया का भाई शौविक नशे में रहता था।


बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। बिहार, मुंबई पुलिस के बाद अब तीन-तीन टीमें सुशांत के केस को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं सुशांत मामले में एम्स के फॉरेंसिक डॉक्टर अगले सप्ताह सीबीआई को रिपोर्ट सौंपेंगे। बीते दिन फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कानूनी जांच के चलते रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
 

suman prajapati