सनी देओल-शाहरुख के बीच टूटी दुश्मनी की दीवार, 30 साल पुराना झगड़ा भुलाकर 'किंग खान' ने लगाया 'तारा सिंह' को गले

9/3/2023 1:42:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच सनी देओल ने 'गदर 2' की सक्सेस पर शनिवार को ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। वहीं, पार्टी में शाहरुख खान ने बीवी गौरी संग शामिल होकर सनी देओल संग सारे गिले-शिकवे दूर कर दिए। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस वीडियो में शाहरुख खान सनी देओल से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं, यानि शाहरुख ने अपनी पुरानी दुश्मनी को छोड़ सनी देओल से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर पार्टी से बाहर निकले और कैमरे के लिए जमकर पोज दिए। फैंस दोनों स्टार्स के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

'


क्यों हुई थी दोनों के बीच दुश्मनी


मालूम हो, शाहरुख खान और सनी देओल के बीच 30 साल पहले एक झगड़ा हुआ था। दोनों का ये झगड़ा फिल्म 'डर' के सेट पर हुआ था, जिसकी वजह शाहरुख को ज्यादा तव्जो देना था जबकि लीड रोल में सनी देओल थे। इसके बाद दोनों एक्टर्स एक-दूसरे से दूर ही रहते थे। हालांकि, अब 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में दोनों के बीच का मन मुटाव दूर हो गया है। 

Content Writer

suman prajapati