विदेशियों पर भी चढ़ा भगवान भक्ति का खुमार, फूलों से सज कर रश्यिन सुंदरियों ने यूं दिखाईं श्रद्धा

1/23/2024 5:17:51 PM

मुंबई: अयोध्या में रामलला की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह पूरा हुआ। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे की धुन के साथ राम के सुरों पर झूम रही है। क्या देसी और क्या विदेशी हर तरह के भक्त इसी भक्ति में अब तक रमे हुए हैं। रशिया की कुछ युवतियां राम के साथ साथ कान्हा की भक्ति में भी पूरी तरह डूबी हुई हैं। जब भारत में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। उस वक्त भी रशिया की ये सुंदरियां अपने भगवान की भक्ति में लीन थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUNDARI | modern vaishnava dance (@annagru)

 

इंस्टाग्राम पर अन्नाग्रू नाम की लड़की ने वीडियो शेयर किए हैं जो खुद को सुंदरी और मॉडर्न वैष्णव डांसर भी बता रही हैं। वीडियो में वो बहुत सारी युवतियों के साथ लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। सबके गले में फूलों की माला है और सब इंडियन पोजेज बना कर डांस कर रही हैं। एक वीडियो में बहुत सी युवतियां गेरुए वस्त्रों के साथ-साथ अलग-अलग रंग के देसी लिबास में दिख रही हैं। पीछे से धुन सुनाई दे रही है, ओ कान्हा... इस गाने पर सीढ़ी से उतरते हुए सभी अपनी भक्ति जता रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUNDARI | modern vaishnava dance (@annagru)

इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियोज भी हैं, जिसमें वो सुंदरियों के ग्रुप के साथ भगवान श्री कृष्ण के भजन गाते हुए दिख रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma