Video: मेट गाला में Alia को नहीं पहचान पाए विदेशी पैपराजी, एक्ट्रेस को बुलाया Aishwarya

5/3/2023 10:04:40 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस साल हो रहे मेट गाला 2023 इवेंट में डेब्यू किया है। इस दौरान वह व्हाइट गाउन पहन रेड कार्पेट पर पहुंची। जिसमें वह बिल्कुल परी की तरह लग रही थी। सभी ने आलिया के लुक की तारीफ की है। वहीं मेट गाला से आलिया एक का अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के पैपराजी ने आलिया को पहचानने में बड़ी गलती कर दी है।  

 

विदेशी पैपराजी ने आलिया को समझा ऐश्वर्या 
वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट न्यूयॉर्क के पैपराजी ऐश्वर्या राय पुकारते हुए सने जा सकते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने ड्रीमी बॉल गाउन में नजर आ रही हैं और रेड कार्पेट पर जमकर पोज दे रही हैं। इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जहां यूजर्स का कहना है कि विदेशी पैपराजी इंडियन पैपराजी से बदला ले रहे हैं। दरअसल, NMACC इवेंट में इंडियन पैप्स ने भी हॉलीवुड स्टार्स के साथ कुछ ऐसा ही किया था। बता दें कि, मेट गाला में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार शिरकत कर चुकी हैं। 

 

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आलिया के लुक की बात करें तो आलिया ने मेड इन इंडिया गाउन कैरी किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सबके बीच आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म नेटफ्लिक्स की हार्ट ऑफ स्टोन भी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज होने वाली है।  

Content Editor

kahkasha