Super Dancer Chapter 4:फ्लोरिना गोगोई के सिर सजा जीत का ताज, ट्राॅफी के साथ मिले 15 लाख

10/10/2021 7:56:48 AM

मुंबई: शनिवार (10 अक्टूबर) को फेमस डांस रियालिटी शो 'सुपर डांस  चैप्टर 4' का ग्रैंड फिनाले था। इस साल की ट्राॅफी फ्लोरिना गोगोई ने अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ फ्लोरिना ने 15 लाख रुपए इनाम हासिल किया। इसके अलावा उनके सुपर गुरु तुषार शेट्टी को पांच लाख रुपए इनाम में दिए गए।

फ्लोरिना ने पृथ्वीराज, ईशा,नीरजा,संचितको हरा कर जीत का ताज सिर पर सजाया।  शो में पांचवें स्थान पर ईशा, चौथे पर नीरजा और तीसरे पर संचित रहे। जबकि शो के रनरअप पृथ्वीराज बनें।

शो के दौरान फ्लोरिना ने मंच पर आकर डांस करने से पहले उनके परिवार ने अपना लोक नृत्य किया। इसके बाद फ्लोरिना ने अपने सुपर गुरु तुषार शेट्टी के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दिया।

वहीं बादशाह मंच पर फ्लोरिना के लिए एक सरप्राइज ले आए। फ्लोरिना की परफॉर्मेंस देख बादशाह ने कहा कि फ्लोरिना जब भी कोई लाइव शो करेंगी तो वह इसे देखने जरूर जाएंगे। शो के फिनाले में शानदार डांस परफॉर्मेंसेस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

 

Content Writer

Smita Sharma