2018: इन फिल्मों ने रिलीज से पहले बटौरी सुर्खियां, मगर बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप

12/27/2018 6:15:20 PM

मुंबई: साल 2018 धीरे-धीरे खत्म हो गया है। सिनेमा के लिहाज से यह साल दर्शकों से लेकर निर्मता-निर्देशक और कलाकारों के लिए खास रहा। वहीं कुछ स्टार्स इस साल नाकामयाब रहे। 2018 में कुछ फेमस स्टार्स की फिल्मों ने काफी  सुर्खियां बटौरी लेकिन पर्दे पर आते ही यह फिल्में फ्लाॅप हो गईं और लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाईं। आज हम आपको इस पैकेज में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने रिलीज से पहले तो काफी वाह-वाही लूटी लेकिन पर्दे पर आते गी इन फिल्मों की हवा निकल गई।  

 

 

रेस 3

 

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की यह फिल्म इस साल 15 जून को रिलीज हुई। के रिलीज से पहले तो यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही। सलमान के फैंस सहित कई इंजस्ट्री के कई लोगों भी इस फुिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। शुरुआती दिनों में तो फिल्म में ने अच्छी-खासी कमाई की, लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होती गई। फिल्म की कहानी बेहद कमजोर थी। फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुई। इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल,अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। रेस 3 का लाइफटाइम कलेक्‍शन 169 करोड़ के करीब है।

 

 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।रिलीज होते ही इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन रिलीज होने के बाद अपनी इस खराब फिल्म के लिए आमिरको फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी। 145 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्‍शन के साथ बुरी तरह बैठ गई।   

 

 

परी

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी'भी इसी साल 2 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में चुड़ैल बनी अनुष्का बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कमजोर कहानी और निर्देशन के चलते इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर मुंह की कहानी पड़ी। फिल्म परी का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, वहीं फिल्म निर्माता खुद अनुष्का थीं। 

 

 

फन्ने खां

 

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खां 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी,क्योंकि इस फिल्म में लंबे समय बाद ऐश्वर्या और अनिल परदे पर एक साथ नजर आए थे, लेकिन कमजोर कहानी और निर्देशन ने इस फिल्म का फ्लॉप कर दिया। यह फिल्म 16.56 करोड़ ही कमा पाई। 

 

 

लवयात्री

 

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इसी साल बाॅलीवुड में डेब्यू किया। आयुष की फिल्म लवयात्री भी फिल्मी परदे पर कुछ खास धमाल नहीं कर पाई। पहले तो यह फिल्म  विवादों में रही थी। इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद चला। सलमान  के जीजा आयुष की फिस्म होने की वजह से भी यह फिल्म सुर्खियों में रहीं लेकिन दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रहीं। लवयात्री का लाइफटाइम कलेक्‍शन महज 10 करोड़ रहा।

 

 

नमस्‍ते इंग्‍लैंड

 

फिल्म नमस्‍ते लंदन के सीक्‍वल नमस्‍ते इंग्‍लैंड में अर्जुन कपूर ने अक्षय कुमार को रिप्‍लेस तो क‍िया लेकिन उनकी जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए। फ‍िल्‍म का लाइफटाइम कलेक्‍शन महज 77.75 करोड़ बताया जा रहा है।

 

 

यमला पगला दीवाना फिर से 

 

यमला पगला दीवाना फ‍िर से में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की तिकड़ी ने बुरी तरह न‍िराश क‍िया। सनी देओल की इस साल दो फ‍िल्‍में और आईं- मोहल्‍ला अस्‍सी और भैया जी सुपरह‍िट। लेकिन ये भी साल की फ्लॉप फ‍िल्‍मों की ल‍िस्‍ट में ही शामिल हुईं। 

 

 

जीरो

 

इस साल के आखिर में शाहरुख की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई।  रिलीज से पहले दर्शकों के बीच जो उत्साह देखने को मिल रहा था, वो फिल्म के पहले शो के बाद ही खत्म हो गया।शाहरुख, कैटरीना, और अनुष्का की जबरदस्त एक्टिंग के बावजूद भी फिल्म की कमजोर कहानी ने इसका बुरा हाल कर दिया है। इतना ही नहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

अन्य फिल्में

 

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' से लेकर सैफ अली खान की 'कालाकांडी' तक शामिल हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला और संजय दत्त की फिल्म साहेब बीबी और गैंगस्टर हैं। 

Konika