फ्लॉप एक्टर हैं ड्रग केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत, 9 साल के करियर में नहीं दी कोई हिट फिल्म

6/13/2022 1:07:26 PM

मुंबई. एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। सिद्धांत सहित 6 लोगों का ड्रग टेस्ट किया गया है। सभी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सिद्धांत के ड्रग्स केस में फंसने के बाद बॉलीवुड में काफी हलचल मच गई है। आइए जानते हैं सिद्धांत कपूर के बारे में....


सिद्धांत एक्टर हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं। सिद्धांत शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर के बेटे हैं और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। दोनों भाई बहन में काफी प्यार है। सिद्धांत ने भूल भुलैया, भागम भाग, चुप चुपके, ढोल जैसी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। साल 2013 में फिल्म शूटआउट एट वडाला से सिद्धांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रनौत थे। इसके बाद सिद्धांत ने अगली, हसीना पारकर, जज्बा, पलटन, यारम, हैलो चार्ली, भूत-पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप और चेहरे में काम किया, लेकिन ये फिल्में सफल नहीं रही। एक्टर फिल्मों में साइड रोल में ही दिखे। सिद्धांत अपने पिता शक्ति की तरह बड़े एक्टर नहीं बन पाए। 


बता दें एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सिद्धांत डीजे का काम करते थे। सिद्धांत ने अपने 9 साल के करियर में कोई भी हिट फिल्म नहीं दी। एक्टर ने वेब सीरीज भौकाल में भी काम किया। सिद्धांत की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। लड़कियां सिद्धांत की लुक की दीवानी हैं।

 

Content Writer

Parminder Kaur