कैंसर 4 स्टेज: ICU में भर्ती प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा के लिए 72 घंटे महत्वपूर्ण,सुभाष घई ने मांगी दुआ

8/21/2021 10:10:41 AM

मुंबई: फिजा', 'मिशन कश्मीर' और 'फिर कभी'जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। तीन हफ्ते पहले ही प्रदीप गुहा को एडवांस लीवर कैंसर (स्टेज 4) का पता चला। प्रदीप गुहा इस समय में मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में आईसीयू में हैं।

शुक्रवार सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रदीप गुहा का इलाज मुंबई में स्पेशलिस्ट डॉक्टर कर रहे हैं, जिन्होंने स्लोअन केटरिंग, न्यूयॉर्क में समकक्षों के साथ भी परामर्श किया है।

इलाज बीमारी के बढ़ने से उनकी स्थिति तेजी से गिरावट आई है। उनके लिए अगले 48-72 घंटे उनकी स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रदीप गुहा की सेहत की जानकारी मिलते ही बी-टाउन स्टार्स  उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

फिल्ममेकर सुभाष घई ने प्रदीप गुहा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-'मैं दिल से अपने सबसे अच्छे दोस्त फिल्म प्रड्यूसर और मार्केटिंग जीनियस प्रदीप गुहा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई प्रतिभाओं को तैयार किया है। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती प्रदीप गुहा के लिए हम सभी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma