अवॉर्ड नाइट में कोट पहन 5 महीने की प्रेग्नेंट कल्कि ने छिपाया बेबी बंप, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

9/29/2019 2:14:14 PM

मुंबई: शनिवार को मुबंई के फाइव स्टार होटल जेडब्लू मैरिएट में 'जीक्यू मैन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड्स फंक्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स चार-चांद लगाते नजर आए। कैटरीना कैफ, सारा अली खान समेत कई हसीनाएं ब्लू कार्पेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। इन हसीनाओं ने अपने स्टाइलिश, ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से सबको इंप्रेस किया। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन भी पहुंची थी, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

इस दौरान 35 साल की कल्कि फंक्शन में व्हाइट और ब्लैक ब्लेजर के साथ मिनी स्कर्ट में उनका लेडी बॉसी लुक काफी क्लासी था। इसके साथ न्यूड मेकअप और टॉप हाई बन उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है।

ब्लू कार्पेट पर कल्कि ने स्टाइलिश अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा खुद कल्कि ने किया हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कल्कि पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं।

इसके साथ ही कल्कि अपने पहले बच्चे को वाटर बर्थ के जरिए जन्म देना चाहती हैं। इस अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान एक्ट्रेस अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं। कल्कि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। कल्कि के बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। 

कल्कि के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो नेटफ्लिक्स की बेव सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 


 

Neha