टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

10/13/2021 3:08:57 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन बुरी खबर सामने आ रही हैं। अभी सुबह तमिल एक्टर श्रीकांत का निधन की खबर आईं थी। उन्होंने 82 की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली। वहीं अब बी-टाउन से एक बुरी खबर सामने आई।

एक्टर टाइगर श्रॉफ के  फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन हो गया है। बुधवार को कैजाद इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कैजाद का निधन कैसे हुआ है इस बारे में जानकारी नहीं हैं।

कैजाद कपाड़िया के निधन पर टाइगर  ने शोक जाहिर किया। टाइगर ने सोशल मीडिया पर कैजाद की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी बनाई है। 

बता दें कैजाद की मुंबई में एक फिटनेस एकेडमी के11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइन्स थी। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि सेलिब्रिटी ट्रेनर होने की वजह से उन्हें कितने चैलेंज्स का सामना करना पड़ता है। 
 

Content Writer

Smita Sharma