फिल्म ''टाइगर जिंदा है'' का पहला गाना जल्द होगा रिलीज

11/15/2017 12:31:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अब फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सलमान ने फैंस के साथ 'रेस 3' का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। सलमान  ने ये जानकारी ट्वीट कर दी थी। फिल्म के डायरैक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। तस्वीर में सलमान और कैटरीना की जबरदस्त इंटेंस केमेस्ट्री दिखाई दे रही है।

अब सलमान खान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का है पहला गाना रिलीज होने की बात हो तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना तो लाजमी है।#SwagSeKarengeSabkaSwagat हैषटैग के साथ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर सलमान और कैटरीना की दिलकश तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अपना उत्साह दिखाना में लगे हुए हैं। बता दें कि ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।