पत्नी रुक्मणि को हॉस्पिटल से घर लेकर आए नील, बेटी नूरवी की दिखी पहली झलक

9/23/2018 4:15:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बीते दिनों यानि 20 सितम्बर को एक बेटी के पिता बने। नील और रुक्मिणी का यह पहला बच्चा है। हाल ही में नील अपनी पत्नी संग बेटी को अस्पताल से लेकर घर पहुंचे।

इन तस्वीरों में नील अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में नील बेटी नूरवी को गोद में उठाए हुए हैं। उन्होंने कैमरे के मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि तस्वीरों में नील की बेटी नूरवी की पहली झलक देखने को मिली।

 

हाल ही में नील ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। इसकी जानकारी नील ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुरवी नील मुकेश रखा है। 

 

 

उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीड‍िया पर शेयर करते हुए कहा, 'रुक्मणि और मैं हमारी बेटी नूरवी के जन्म लेने का ऐलान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरा मुकेश परिवार उत्साहित है।' 

 

बता दें कि नील ने साल 2017 में रुक्मिणी से शादी की थी। उन्होंने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और उनकी शादी का समारोह बहुत ही भव्य था। इस शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

 

 

Neha