सोफी और जो जोनस की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, कपल का दिखा रॉयल अंदाज

7/4/2019 11:57:27 AM

लंदन: हॉलीवुड स्टार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। ये शादी की तस्वीर जो ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी पत्नी सोफी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे है। व्हाइट गाउन में सोफी और ब्लैक सूट में जो काफी जच रहे है। तस्वीर में ये दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे है। तस्वीर शेयर करने वक्त जो ने कैप्शन दिया है-'Mr and Mrs Jonas'।

 


जानाकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कपल ने साधारण ढंग से शादी कर ली थी। इस शादी में कुछ खास लोग ही मौजूद थे। वहीं अब दोनों ने धूमधाम से शादी की है, जिसमें इनके दोस्तों समेत परिवार के सभी सदस्य दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो और सोफी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा के लुक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 

 

 

बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।

 


वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। 
 

Konika