पहली तस्वीर: लाल जोड़े में दुल्हन बनीं गोविंदा की भांजी, भाई कृष्णा का हाथ थाम आरती सिंह ने ली एंट्री

4/25/2024 11:54:34 PM

मुंबई: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह मिस से मिसेज बन गईं हैं। आरती सिंह बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हो गई हैं। आरती सिंह और दीपक चौहान सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

PunjabKesari

नए नवेले जोड़े की पहली तस्वीर सामने आ गई है। आरती सिंह सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं। मेहंदी, चूड़ा, कलीरे, मांग टीका दुल्हन बनीं आरती सिंह के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। आरती के ब्राइडल लुक को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करना नजर आ रहा है। लाल जोड़े में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं दीपक चौहान भी सफेद रंग की शेरवानी में पत्नी के लुक को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)

 

भाई का हाथ थाम मंडप में ली एंट्री

आरती की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरती को भाई कृष्णा का हाथ थाम मंडप में जाते देखा जा सकता है। इस दौरान आरती काफी इमोशनल नजर आईं। 

PunjabKesari

 

भांजी की शादी में पहुंचे मामा गोविंदा

 

आरती सिंह की शादी में जिसका हर किसी को इंतजार था वो थे एक्ट्रेस के मामा यानी गोविंदा।आखिरकार गोविंदा ने अपने मामा होने का फर्ज अदा किया और आरती सिंह की शादी में खूब खुशी के साथ एक्टर ने एंट्री ली। ब्लैक सूट में गोविंदा हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)

 


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News