फिल्म ''संदीप और पिंकी फरार'' में परिणीति का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

11/13/2017 11:29:14 AM

 मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसमें परिणीति काफी फॉर्मल लग रही हैं।

इससे पहले फिल्म में अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया था। इस लुक की बात करें तो इसमें अर्जुन कपूर छोटे बालों और मूंछो में पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे थे। वहीं परिणीति के लुक की बात करें उनके लुक से साफ जाहिर हो रहा है वो कॉरपोरेट दुनिया के एक बड़े चेहरे के किरदार में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक 30 साल के हरियाणवी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के टाइटल से फिल्म की थीम तो साफ जाहिर हो रही हैं।