RRR की टीम ने जारी हुई भीम की भूमिका में जूनियर एनटीआर की पहली झलक
10/21/2020 5:27:13 PM
नई दिल्ली। एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' (RRR) की टीम लॉकडाउन (Lockdown) में ढील के बाद से कड़ी मेहनत में जुट गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में, आरआरआर के आधिकारिक हैंडल ने घोषणा की थी कि वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज करेंगे और आज, उन्होंने एक छोटी सी झलक साझा की है और उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है।
आरआरआर के आधिकारिक हैंडल ने साझा करते हुए लिखा-
Kal SHER aa raha hai...💪🏻
— RRR Movie (@RRRMovie) October 21, 2020
BRACE YOURSELVES... 🔥#RamarajuForBheemTomorrow 🌊🔥 #RRRMovie #RamarajuForBheem
pic.twitter.com/cfuwvlffbH
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।
अन्य भाषाओं में भी होगी रिलीज
फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है। 'आरआरआर' एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है।