Wedding Bells:चंद दिनों में विक्की जैन की दुल्हनिया बनेंगी अंकिता लोखंडे, सामने आईं कपल के खूबसूरत वेडिंग कार्ड की झलक

12/1/2021 9:38:29 AM

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर इन दिनों  शादी का खुमार छाया हुआ है। श्रद्धा आर्या, नील भट्ट, अनुष्का रंजन समेत कई कपल्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो विक्की कौशल, रणबीर कपूर समेत कई कपल्स जल्द ही अपना हमसफर चुनने वाले हैं। इन्हीं में से एक टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी जल्द ही बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंध अपने प्यार के रिश्ते को नया नाम देने वाली हैं।

अंकिता 14 दिसंबर को विक्की जैन की दुल्हनिया बनेंगी। शादी में कुछ ही दिन का समय रह गया है ऐसे में कपल ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी हैं। कपल ने अपनी शादी के कार्ड बांटने भी शुरु कर दिए हैं।

इसी सिलसिले में अंकिता और विक्की मंगवार शाम प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान अंकिता की शादी के कार्ड की छोटी सी झलक सामने आई। इस ब्‍लू कलर के कार्ड पर सिल्‍वर कलर से लिखा है- Ankita & Vikaas! कार्ड पर विकास लिखा है यानि विक्की का असली नाम Vikaas है। ये कार्ड अंकिता की तरफ से था। 

बता दें कि उनकी शादी के सभी फंक्शन यानी हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी मुंबई में होंगे। मेहंदी सेरेमनी 12 दिसंबर को होगी और उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी। 13 दिसंबर को कपल की हल्दी सेरेमनी होगी और शाम को संगीत होगा। शादी अगले दिन यानि 14 दिसंबर की सुबह होगी और शाम को रिसेप्शन होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@ankita_pure_soul)

 

सभी फंक्शन्स में अलग-अलग थीम 

मेहंदी सेरेमनी के लिए कपल ने ब्राइट पॉप थीम चुनी है। वहीं सगाई के लिए ग्लिट्ज और ग्लैम थीम है। हल्दी सेरेमनी में सभी मेहमानों को येलो आउटफिट में हुंचना है और संगीत सेरेमनी इंडो-वेस्टर्न होगी।

अंकिता और विक्की एक-दूसरे को पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो दोनों जल्द ही अपने इस रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। अंकिता विक्की के परिवार के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अंकिता को विक्की जैन के रूप में दूसरा प्यार मिला। विक्की पेशे से बिजनेसमैन हैं। 

Content Writer

Smita Sharma