संगीत सेरेमनी से सामने आई Parineeti-Raghav की पहली झलक, इस लुक में नजर आए RaghNeeti

9/24/2023 12:00:39 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आपं सांसद राघव चड्डा आज यानी 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी बड़े ही धूम-धाम से मनाए गए हैं। जहां से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जिन्हें देख काफी एक्साइटिड हो गए हैं। आज परिणीति और राघव हमेशा के लिए एक दूजे को हो जाएंगे। 


इस लुक में नजर आए दुल्हा-दुल्हन 
बीती रात 23 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में परिणीति और राघव की संगीत और हल्दी सेरेमनी हुई है। जिसकी तमाम फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन फोटोज में फंक्शन की डेकोरेशन से लेकर दुल्हा-दुल्हन का लुक भी देखने को मिला है। परिणीति और राघव के लुक की बात करें तो, इस दौरान जहां परिणीति ने शिमरी लंहगा पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलस के साथ स्टड पहने हुए थे। स्मोकी मेकअप के साथ खुले बाल कर होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, परिणीति के दुल्हेराजा राघव ऑल ब्लैक ऑउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की एक फोटो सामने आई हैं जिसनें कपल सिंगर के साथ झूमता नजर आ रहा है। 



दूसरी फोटो में परिणीति औऱ राघव सिंगर नवराज हंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 


प्रिंयका चोपड़ा नहीं हो पाएंगी शादी में शामिल?
बता दें कि, परिणीति और राघव की पूरी फैमिली उदयपुर पहुंच चुकी हैं। लेकिन इस बार परिणीति की बहन प्रिंयका चोपड़ा के शादी में शामिल ना होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह अभी तक इ़ंडिया नहीं आई हैं। इसके अलावा प्रिंयका ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति को उनकी नई जिंदगी शुरू करने की बधाई दी थी। इससे ये अंदाजा लगाया गया था कि शायद प्रिंयका अपनी कजिन बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। 

Content Editor

kahkasha