Pics:पहली बार कैमरे में कैद हुआ सैफ-करीना के लाडले का चेहरा,मां की काॅर्बन काॅपी है जहांगीर

8/13/2021 2:23:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल दूसरे बच्चे की मां बनीं हैं। करीना और सैफ के घर दूसरी बार भी एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी हैं। हाल ही में इस कपल के बेटे के नाम का खुलासा हुआ था। कपल ने बेटे का नाम जहांगीर रखा था।

वैसे तो बेबो ने लाडले संग कई तस्वीरें शेयर की लेकिन किसी भी तस्वीर में अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं अब करीब 5 महीने बाद पहली बार सैफीना के बेटेके चेहरे का दीदार फैंस को करवाया।

दरअसल, हाल ही में इस कपल को बेटे जेह के साथ रणधीर कपूर के घर के बाहर देखागया। इसी दौरान मीडिया कैमरों में जेहर की तस्वीर कैप्चर हुईं।

तस्वीर में जेह पापा सैफ की बाहों में दिख रहे हैं। जेह हूबहू मां करीना की काॅपी दिख रहे हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

फैंस नन्हें जेह की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि करीना 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थी। इससे पहले 20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर खानऔर सैफ अली खान के घर पहली किलकारी गूंजी थी। सैफीना ने बच्चे का नाम तैमूर अली खान रखा था, जिस पर काफी बवाल देखने को मिला था।

 

 

Content Writer

Smita Sharma