पहली बार कैमरे में कैद हुआ अनुष्का-विराट की लाडली का चेहरा, पिता की काॅर्बन काॅपी है वामिका

6/7/2021 10:36:39 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। यह कपल इसी साल एक प्यारी से बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है। वैसे तो विरुष्का ने अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें उनकी बेटी का चेहरा कभी नजर नहीं आया। 

फैंस दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। अब लगता है सभी का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की पहली फोटो लीक हो गई है। दरअसलस बीते दिनों इस कपल को बेटी वामिका के साथ  साथ स्पॉट किए गए थे। दोनों लंदन रवाना हुए थे।

इस दौरान की कई तस्वीरें वायरल हुईं थी। इस दौरान अनुष्का वामिका को अपनी सीने से लगाए नजर आईं थी। उन्होंने बेटी उनका चेहरा ढका हुआ है। इसके बाद भी बेटी वामिका के चेहरे की छोटी सी झलक कैमरे में कैद हो गई।

तस्वीर वामिका का क्यूट सा चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वह एकदम अपने पापा विराट की काॅर्बन काॅपी हैं। बीते दिनों विराट के फैंस उनकी बेटी वामिका का मतलब बताने के लिए कहा था। इस पर विराट कोहली ने जवाब देते हुए कहा था कि वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है।

इस दौरान विराट ने बताया था कि  एक कपल के तौर पर उन्होंने फैसला किया है कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगे, जब तक कि वो खुद ये न समझ ले कि सोशल मीडिया होता क्या है और इस बारे में वो खुद फैसला ले सके।विराट और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी  2021 को पेरेंट्स बने थे। विराट ने खुद सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के बीच शेयर की थी। 

Content Writer

Smita Sharma