BJP में शामिल होते ही शहनाज गिल के पिता पर हुई फायरिंग,अटैक में बाल-बाल बचे संतोख सिंह

12/26/2021 4:32:20 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई हैं। शहनाज गिल के पिता पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। यह घटना शनिवार रात आठ बजे की  बताई जा रही है जब वह अपने घर लौट रहे थे। 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह गोलियों से अपना बचाव किया। संतोख सिंह दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। मामले को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एफआइआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सारे घटनाक्रम को लेकर कई क्लू सामने आए हैं, जिन पर जांच करवाई जा रही है।

वहीं इस मामले में संतोख सिंह ने बताया शनिवार की रात वह अपने ड्राइवर के साथ किसी काम से बाहर गए थे और रात 8 बजे जंडियाला गुरु एक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

गोलियां उनकी कार पर लगी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव किया तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने कहा अगर पुलिस ने आरोपितों का जल्द पता नहीं लगाया तो वह पुलिस का घेराव करेंगे। संतोख सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में भी उन पर हमला किया गया था। 


 

Content Writer

Smita Sharma