फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू, एक्ट्रेस ने कहा शुक्रिया

12/5/2020 10:32:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस फातिम सना शेख के घर बीते गुरूवार काफी अफरा-तफरी मच गई। एक्ट्रेस के मुंबई वाले घर में कल अचानक आग लग गई। घर में आग देख एक्ट्रेस काफी घबरा गईं और उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना फायर डिपार्टमेंट दी। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया। इस बात की जामकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर मौके को संभाल लिया। मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट आपका बहुत धन्यवाद।'  


एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस घटना पर काफी चिंता जता रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख को हाल ही में अनुराग बासु की निर्देशित फिल्म 'लूडो' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'सूरज पे मंगल भारी' में भी नजर आईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नजर आईं थीं। इ 

suman prajapati