पाई पाई को मोहताज हुए FIR फेम ईश्वर ठाकुर, पेशाब पर नहीं रहता काबू..डायपर तक खरीदने को नहीं हैं पैसे

12/28/2022 4:04:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भगवान किसी को इतने भी बुरे दिन न दिखाए कि जब किसी के पास इलाज के लिए पैसे और खाने के लिए दो वक्त का खाना न हो। इन दिनों कुछ ऐसे ही हालातों से FIR एक्टर गोलू उर्फ ईश्वर ठाकुर गुजर रहे हैं। ईश्वर ठाकुर की तबीयत ठीक नहीं है। मगर उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं है। उनकी आर्थिक हालात बेहद बदतर हो गई है। वह डॉक्टरों के पास चेकअप के लिए भी नहीं जा सकते।  हाल ही में उन्होंने अपनी बुरी आर्थिक स्थिति पर एक इंटरव्यू में बात की।


PunjabKesari

 

टीवी के मशहूर एक्टर ईश्वर ठाकुर किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत भी दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। इसके चलते उन्हें यूरीन फ्लो की दिक्कत हो गई है। हालत ये हो गई है कि वह अपने डायपर तक भी नहीं खरीद पा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके भाई और मां की हालत भी खराब है। ऐसे में उनके पास कमाई का कोई जरिया नही है। 

PunjabKesari

 

हाल में मीडिया से बातचीत में एक्टर ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मम्मी हैं। वह मां के साथ बहन के घर पर रहते हैं। उनके जीजा जी 20 हजार से भी कम कमा पाते हैं। वही उनका पालन पोषण इस वक्त कर रहे हैं। उनका एक भाई भी है जिसे उन्होंने एक आश्रम में भर्ती करवाया हुआ है। उनके भाई सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। पहले उन्होंने भाई को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था मगर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उन्होंने भाई को एक आश्रम में भर्ती करवाया। जहां उन्हें महीने के 3 हजार रुपये भरने होते हैं। इस वक्त वह इन पैसों को भी नहीं चुका पा रहे हैं और उनपर प्रेशर बढ़ता जा रहा है।

 

वहीं ईश्वर ठाकुर की मां भी बिस्तर पर हैं। एक्टर खुद किडनी संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। उनके पैर सूज गए हैं और यूरीन फ्लो की परेशानी बढ़ गई है। एक्टर ने बताया कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं है कि वह डायपर खरीद सके। इस बुरे वक्त में वह रद्दी बेचकर गुजारा कर रहे हैं।


बता दें,  ईश्वर ठाकुर टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने एफआईआर, मे आई कम इन मैडम और जीजा जी छत पर हैं जैसे कई बड़े शोज में काम किया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News