द्रौपदी राष्ट्रपति, तो कौरव और पांडव कौन?...ओछा ट्वीट कर विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा, BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

6/25/2022 10:49:06 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके लिए शुक्रवार को मुर्मू ने अपना नामांकन भी फाइल कर दिया है। इसी बीच उन्हें लेकर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, जिसके वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। यहां तक कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई।

PunjabKesari

 

तेलंगाना में भाजपा के वरिष्ठ नेता जी नारायण रेड्डी ने पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है जिससे जन भावनाएं आहत हो रही हैं।

 

एचटी के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर बी प्रसाद राव ने भी इसकी पुष्टि की है और बताया, ‘हमें शिकायत मिली है, जिसे हमने कानूनी राय के लिए भेज दिया है। लीगल ओपिनियन मिलने के बाद, हम राम गोपाल वर्मा के खिलाफ ‘शेड्यूल्ड कास्ट और शेड्यूल ट्राइब्स (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट’ के तहत मामला दर्ज करेंगे।’

 


दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?’ उनके इस ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और बाद में उन्हें खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। 

 

हालांकि, बाद में राम गोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'किसी की भावनाओं को आहत करने का मेरा इरादा नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, पर ये नाम काफी रेयर है, अमूमन लोग नहीं रखते इसलिए मुझे उससे संबंधित पात्र याद आ गए और मैंने ऐसा ट्वीट किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News