''कन्यादान'' विज्ञापन को लेकर मुश्किलों में घिरी आलिया भट्ट, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस
9/30/2021 3:55:54 PM
मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 'कन्यादान' वाले विज्ञापन बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। ये विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक शख्स ने आलिया भट्ट के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज की है। आलिया का 'कन्यादान' पर विचार रखना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।
शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि आलिया का यह विज्ञापन हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला है, क्योंकि इसमें कन्यादान को प्रतिगामी तरीके से दिखाया है। लिहाजा, मांग है कि मान्यवर कंपनी और आलिया भट्ट के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
बता दें आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ जोधपुर में थी। अब दोनों वापिस मुंबई आ गए हैं। दोनों की वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आलिया और रणबीर की साथ बिताए पलों की तस्वीरें देख कर लगता है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।