घर आई नन्हीं परी: पापा बने ''FIR'' फेम विपुल रॉय, पत्नी मेलिस एटिसी ने दिया बेटी को जन्म

9/9/2022 8:27:00 AM

मुंबई:  'FIR'फेम विपुल रॉय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। विपुल रॉय पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी मेलिस एटिसी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजने से कपल की खुशी सातवें आसमान पर है।

PunjabKesari

8 सितंबर 2022 को विपुल रॉय ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।वीडियो में विपुल के हाथ में उनकी पत्नी मेलिस का हाथ और अंत में उनकी बेटी का हाथ देखा जा सकता है।

PunjabKesari

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- और यह एक लड़की है। हमारी बच्ची का स्वागत है 08.09.2022 आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। 

PunjabKesari

 

31 अगस्त 2022 को विपुल रॉय ने पत्नी मेलिस एटिसी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह मेलिस एटिसी के बेबी बंप को किस करते दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roy (@vipulroy)

 विपुल रॉय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को करीब पांच साल डेट करने के बाद अगस्त 2019 में इस्तांबुल में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी। अब शादी के एक साल के अंदर कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roy (@vipulroy)

काम की बात करें तो विपुल रॉय  एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News