लखनऊ में सैफ की तांडव के खिलाफ FIR,CM योगी के मीडिया सलाहकार ने कहा-'गिरफ्तारी की तैयारी'
1/18/2021 12:55:24 PM

मुंबई: अमेजन प्राइम पर हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' लगातार विवादों में फंसती जा रही है। सीरीज के मेकर्स के खिलाफ एक के बाद एक केस और FIR हो रही हैं।
मुंबई के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। खबरें हैं कि लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
ध्यान रहे। उत्तर प्रदेश में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ इतना आसान नहीं। @Uppolice ने वेब सीरीज #Tandav और #Mirzapur के निर्माता निर्देशक और अन्य लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की। pic.twitter.com/zOWnLHs2q7
— Mrityunjay Kumar (@MrityunjayUP) January 18, 2021
हजरतगंज थाने में जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है, उनमें अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित, वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और बाकियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगीजी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !! pic.twitter.com/V9ZewGNOHw
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 18, 2021
FIR दर्ज होने के तुरंत बाद बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार सौरभ मणि त्रिपाठी ने आरोपियों को चेतावनी दी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्दी ही 'तांडव' विवाद से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि तांडव पर देवी-देवताओं के अपमान के साथ साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगा है। तांडव को लेकर आ रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा था।
डायरेक्टर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेबसीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया, तिग्मांशु धूलिया, सुनील ग्रोवर, कृति कामरा जैसे स्टार्स हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न