कश्मीरी पंडितों-मॉब लिंचिंग पर बयान देकर बुरी फंसी साई पल्लवी, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज

6/17/2022 12:21:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस कश्मीर नरसंहार पर की गई टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

साई पल्लवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंग पर विवादित टिप्पणी की। एक्ट्रेस ने दोनों को ही गलत बताया। इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ हैदराबाद में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। 

 


बजरंग दल के नेताओं ने एक इंटरव्यू में की गई टिप्पणी को लेकर हैदराबाद के सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।


हाल ही में उन्होंने कहा था- ‘बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया है कश्मीरी पंडितों पर किस तरह अत्याचार हुआ और उनकी हत्या हुई। वहीं कुछ वक्त पहले गाय ले जाने वाले मुस्लिम शख्स को बड़ी बेदर्दी से पीटकर उससे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया था। ये दोनों ही गलत है और धर्म के नाम पर ये हिंसा है।’


उन्होंने आगे कहा था-पल्लवी आगे कहती हैं, ‘मैं एक सामान्य माहौल में पली बढ़ी हूं। मैंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में बहुत कुछ सुना है, लेकिन ये नहीं कह सकती कि कौन सही है और कौन गलत है। आपको पीड़ितों की रक्षा करने की जरूरत है। अगर आप एक अच्छे इंसान हैं, तो आपको नहीं लगता कि वही सही हैं। मेरा मानना है कि केवल दो समान लोगों के बीच लड़ाई हो सकती है लेकिन दो अलग लोगों के बीच नहीं हो सकती।’


 

  

 


 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati