फिल्म 'केदारनाथ' के निर्माता- निर्देशक के खिलाफ दर्ज हुआ केस, करोड़ों की धोखाधड़ी करने का है आरोप

9/1/2018 11:50:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है। एक बार फिर फिल्म कानूनी उलझन में फंस गई है। अब फिल्म के निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर के ऊपर16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लग गया है। पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की।  प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई होगी।  

 

PunjabKesari

 

वहीं दूसरी तरफ  क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है, "पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है।

 

PunjabKesari

 

अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रियाज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिआर्ज  या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।"

 

PunjabKesari

 

बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से लेकर खत्म होने तक सारा के ये डेब्यू फिल्म विवादों में रही। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। 'केदारनाथ' 30 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' भी साइन कर ली है, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो होंगे। 'सिम्बा' इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News