फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ FIR, झूठ बोलकर उधार लिए 56 लाख रुपए न लौटाने का आरोप

5/25/2022 10:43:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। हालांकि, इस बार वह कानूनी पचड़े में फंसने के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। राम गोपाल के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर एक प्रॉडक्शन हाउस के ओनर से उधार लिए 56 लाख रुपए न लौटाने का आरोप लगा है।


राम गोपाल वर्मा के खिलाफ ये शिकायत शेखर आर्ट क्रिएशन्स के कोप्पाडा शेखर राजू ने दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत पर फिल्ममेकर के खिलाफ मियापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्मा ने फिल्म 'दिशा' को बनाने के लिए उनसे पैसे उधार लिए थे और फिल्म की रिलीज से पहले वापस करने का वादा किया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पैसे नहीं लौटाए।

 

फिल्म 'दिशा' 2019 में हुए हैदराबाद की एक डॉक्टर के गैंगरेप और उसकी हत्या पर आधारित थी। इसमें चार दोषी शामिल थे जिन्हें बाद में पुलिस ने एनटाउंटर में मार गिराया था। राजू ने पुलिस को बताया कि फिल्ममेकर से उनकी कुछ सालों पहले एक कॉमन फ्रेंड रमना रेड्डी के जरिए जान-पहचान हुई थी। उन्होंने जनवरी, 2020 में 8 लाख रुपये और कुछ दिनों बाद 20 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने ये रकम छह महीने में लौटाने का वादा किया था। लेकिन एक महीने बाद यानी फरवरी, 2020 को राम गोपाल वर्मा ने दोबारा कॉल किया और आर्थिक समस्या होने का हवाला देते हुए 28 लाख रुपये और उधार ले लिए। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म की रिलीज पर या उससे पहले पूरे 56 लाख रुपये लौटाने को कहा था। लेकिन जनवरी, 2021 में उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि फिल्म 'दिशा' को वह प्रोड्यूस ही नहीं कर रहे हैं।


राम गोपाल वर्मा ने उन्हें धोखा दिया है। अब शख्स की शिकायत के बाद पुलिस ने फिल्ममेकर के खिलाफ IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 417 (धोखाधड़ी के लिए सजा), 420 (धोखाधड़ी और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News