बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, रेव पार्टी की रेड में आया नाम

11/3/2023 10:58:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश का भी नाम सामने आया है।

 


नोएडा पुलिस ने अचानक ही चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां उन्हें 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी।

 

बता दें कि एल्विश ने बिग बॉस OTT 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाला शो का विनर बना हो।
 

 

Content Writer

suman prajapati