फिल्ममेकर विजय गलानी ने दुनिया को कहा अलविदा, सलमान की फिल्म ''वीर'' को किया था प्रोड्यूस

12/30/2021 9:53:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में हमने कई जाने-माने स्टार्स को खो दिया। वहीं अब इस लिस्ट में एक और मशहूर हस्ती का नाम शामिल हो गया है। फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को निधन हो गया है, जिसे खोने के गम से स्टार्स और उनके फैंस काफी सदमे में हैं।

 

बता दें, विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म वीर को भी प्रोड्यूसर किया था। इसके अलावा विजय ने विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पॉवर' का निर्माण भी किया था।


 

Content Writer

suman prajapati