आंखों से ओझल हुआ एक और सिताराः फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का निधन, विनोद खन्ना को बतौर एक्टर किया था साइन

10/28/2022 11:19:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से बीते दो दिनों से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ और एक्टर निपोन गोस्वामी के निधन के बाद अब खबर सामने आई है कि मशहूर फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना इस दुनिया में नही रहे। एक्टर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव कुमार ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट मूवीज दी है। उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है।

 

शिव कुमार खुराना उम्र संबंधी समस्याओं से परेशान थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रह्मकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

 

PunjabKesari


 
शिव कुमार खुराना ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। जिसमें 'मिट्टी और सोना', 'फर्स्ट लव लेटर', 'बदनाम', 'बदनसीब', 'बेगुनाह', 'जालसाज', 'बेआबरू', 'सोने की जंजीर', 'इंतकाम की आग' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा शिव कुमार ने 'दगाबाज', 'हम तुम और वह', 'अंग से अंग लगाए' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।


शिव कुमार खुराना पहले डायरेक्टर थे, जिन्होंने अपनी फिल्म में विनोद खन्ना  को बतौर एक्टर साइन किया था। यह फिल्म 'हम तुम और वो' थी। इससे पहले विनोद खन्ना फिल्मों में विलेन के रोल किया करते थे। उन्होंने विनोद खन्ना के अलावा विंदू दारा सिंह को भी लॉन्च किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News