दिवंगत सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुए फिल्ममेकर शेखर कपूर, बोले ''मुझे अफसोस है कि उनके साथ..''

4/14/2021 11:04:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'काई पो छे' फेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। आज भी उनके चाहने वाले उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे और किसी न किसी मौके पर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं जाने माने फिल्मकार शेखर कपूर का भी सुशांत के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था। बीते मंगलवार एक बार फिर से उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए दिवंगत एक्टर को याद किया।


शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मुझे अफसोस है कि मैं सुशांत के साथ फिलॉसफी और फिजिक्स पर बात नहीं कर पाया। उनका दिमाग अद्भुत ज्ञान के साथ अविश्वसनीय रूप से चुस्त था।'


शेखर कपूर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित  अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप सा मच गया था। उनके निधन के बाद बॉलीवुड से कई बड़े सच निकल कर सामने आए। 
 
  

 

Content Writer

suman prajapati